भाजपा की दूसरी सूची कभी भी, इन नामों पर बनी सहमति, महिलाओं को दिया जा सकता है मौका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी पार्टियां जितने योग्य प्रत्याशी को ही चुनाव मैदान में उतारने मंथन कर रही है। भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी करते हुए 21 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं दूसरी सूची 2 या 3 अक्टूबर को जारी होने की बात सामने आ रही है।

बैठक में छत्तीसगढ़ के नेता हुए शामिल

भाजपा ने कल भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी, अमित शाह सहित राज्यों के नेता भी मौजूद थे। बैठक में छत्तीसगढ़ से अरुण साव, डॉक्टर रमन सिंह नारायण चंदेल जैसे नेता शामिल हुए।

सिंगल नामों पर बनी सहमति

जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की 69 सीटों पर चर्चा के बाद सिंगल नामों पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि कल 3 अक्टूबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, जिसके बाद दूसरी सूची जारी की जाएगी। इस सूची में 28 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। वहीं, तीसरी सूची आचार संहिता लगने के बाद जारी की जाएगी, जिसमें 41 सीटों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

सांसद पर दांव खेल सकती है भाजपा

बताया जा रहा है कि भाजपा इस बाद चुनावी मैदान में सांसद पर दांव खेल सकती है। पाटल से सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाकर पहले ही मैदान में उतार चुकी है। वहीं सांसद अरूण साव, मोहन मंडावी, गोमती साय को भी चुनावी मैदान में उतर सकती है। ये भी जा रहा है कि जारी होने वाली दूसरी सूची में महिलाओं का नाम भी फाइनल किया गया है।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

Big Breaking: विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, देखिए पूरी लिस्ट

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन