भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी और बच्चे को शादी कार्यक्रम में भेजकर लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय मृतक की पत्नी व बेटा शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने मौत के जिम्मेदार खुद को बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अहिरवारा के भाजयुमो मंडल महामंत्री शिव कुमार वर्मा (40) ने मंगलवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अहिवारा स्थित बीएसपी क्वार्टर में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। उनके पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी का कार्यक्रम था। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह वहां भेज दिया। घर में शिवकुमार अकेले ही थे।

भाजयुमो मंडल महामंत्री शिव कुमार वर्मा

पति के शव को देख सदमे में पत्नी

इसी दौरान उन्होंने घर के पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। शाम 4 बजे पत्नी व बेटा घर वापस आए। घर के दरवाजा खोला, तो अंदर शिवकुमार फांसी पर लटका था। पत्नी शव देखते ही सदमे में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

शव के पास से मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें उसने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पत्नी-बेटे और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

कॉलेज छात्रा ने शादी से किया इंनकार, असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ….

Related Articles

Back to top button