एक ही फंदे पर लटके मिले दो दोस्तों की लाश, दोनों शादीशुदा थे, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक पेड़ पर दो युवकों के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। सुबह ग्रामीणों ने दोनों का शव एक ही फंदे से लटका देखा। मामला कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बालको क्षेत्र के ग्राम बेलाकछार निवासी प्रमोद कंवर (27) और अमित माथुर (28) बालको पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे। दोनों युवक शादीशुदा थे। बताया जा रहा है कि बुधवार (1 अप्रैल) दोपहर करीब 1 बजे प्रमोद, अमित के घर पहुंचा था। इसके बाद दोनों घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे।

एक ही फंदे से लटके मिले दोनों के शव

परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लग सका। पहले परिजनों को लगा कि दोनों कहीं बाहर होंगे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए, तब उनकी नजर पेड़ पर फंदे से लटके दोनों युवकों पर पड़ी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। हालांकि, मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामला आत्महत्या है या हत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

बर्थडे पार्टी के बाद पेड़ पर लटकी मिली दो दोस्तों की लाश, हत्या या आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button