गरियाबंद ब्रेकिंग: छात्रा के साथ जीजा ने किया दुष्कर्म, डरा धमकाकर लगातार करता रहा शारीरिक शोषण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- गरियाबंद जिले के छात्रा के साथ उसके जीजा ने रेप किया है, फिर डरा धमकाकर लगातार शारीरिक शोषण करता है। पीड़िती के शिकातय के बाद आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता कॉलेज की छात्रा है। उसने देवभोग थाने में अपने जीजा द्वारा किए जा रहे दैहिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि जीजा उसे अक्सर कॉलेज छोड़ा करता था। 1 जनवरी 2024 को नए साल में घुमाने ले जाने के बहाने गोहरापदर निवासी आरोपी जीजा पुरुषोत्तम जगत (30) ने उसके साथ जबरदस्ती की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद डराकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि उसके जीजा ने प्रेम करने का झांसा भी दिया। फरवरी माह में राजिम मेला घूमाने ले गया। फिर उसके बाद ओडिशा ले जाकर किराए के मकान में 24 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। घर लौटने पर पीड़िता ने अपनाने के लिए बोला तो जीजा ने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने आप बीती परिजनों को बताई, उसके बाद मामले में लिखित शिकायत की गई।

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी पुरुषोत्तम जगत के खिलाफ आईपीसी 376, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म काबूल लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

युवती से मारपीट कर दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

Related Articles

Back to top button