CG BUDGET : अभनपुर को मिली नए महाविद्यालय की सौगात, राज्य की खुशहाली का बजट – विधायक इन्द्र कुमार साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा आज विधानसभा मे वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत किया गया। अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू ने प्रस्तुत बजट को छत्तीसगढ़ की विकास के दिशा मे मजबूत नींव नए विकास और नए उन्नति की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ राज्य कहा।उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट बताता है कि छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन के साथ छत्तीसगढ़ के युवा,महिला,गांव गरीब,किसान की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य के साथ कार्य करेगी।
बजट मे युवाओ,किसानो सहित सभी वर्गों को साथ लेकर चलने कि भावना साफ नजर आती है,बजट में क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग ग्राम बेन्द्री मे नवीन महाविद्यालय की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया।
नवीन महाविद्यालय के लिए की थी मांग
गौरतलब है कि एक माह पूर्व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेन्द्री मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभनपुर विधायक श्री साहू ने नवीन महाविद्यालय की मांग की थी।जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वादा किया था जिसे पूरा करते हुए बजट मे शामिल कर लिया गया। नवीन महाविद्यालय कि स्वीकृत के साथ क्षेत्र मे युवाओ को उच्च शिक्षा के दिशा मे बढ़ने मे बहुत सहयोग प्राप्त होगा।
राजिम मेले की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी पहचान
उन्होंने बताया कि विधानसभा में मंत्री परिषद की बैठक में राजिम मांघी पुन्नी मेला के स्थान पर राजिम कुंभ (कल्प) मेला आयोजित करने का फैसला लिया गया। इसके लिए छत्तीसगढ़ राजिम मांघी पुन्नी मेला अधिनियम 2006 को संशोधित करने हेतु छत्तीसगढ़ राजिम मांघी पून्नी मेला (संशोधन विधायक 2024) के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरुआत होने से राजिम मेले की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बढ़ेगी।साथ ही छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।राजिम कुंभ कल्प का आयोजन इस वर्ष वृहद एवं रामोत्सव के रूप में मानने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जी के आने से उनके ननिहाल में भी इस बजट के रूप में खुशहाली आयी है।











