BSF जवानों से भरी बस पलटी, स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शुक्रवार को सड़क हादसे में 17 जवान घायल हुए है, इनमें 5 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा नारायणपुर और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र के कुम्हारी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि BSF की निजी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 17 जवान घायल हो गए हैं, जिसमें से 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बीएसएफ के जवान बस में थे सवार

जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में तैनात बीएसएफ 162वीं वाहिनी जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ये जवान सरगीपाल, फुलपाड कैम्प में तैनात थे। छुट्टी पर सभी जवान बीएसएफ के निजी वाहन से अंतागढ़ पहुँच रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। पूरे मामले को लेकर नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि घटना जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताडोकी के बीच का है जहां पर 162 बटालियन के BSF के जवान वाहन में जा रहे थे।

स्टेयरिंग फेल होने से हादसा

लगभग दोपहर 12 बजे कुम्हारी के पास वाहन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 17 जवानो को चोट आई है। जिन्हे तुरंत नारायणपुर के जिला अस्पताल में उचित इलाज के लिए लाया गया। जवानों की हालत अभी सही है, प्राथमिक उपचार जारी है इनमे से पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button