क्रशर खदान के गड्ढे में डूबा 13 वर्षीय बालक, दोस्त को बचाने उतरा था पानी में, खुद डूबा

होली के दिन हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में छाया मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– होली के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ एक बंद पड़े क्रशर खदान के गड्ढे में डूबने से 13 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण वह खुद ही डूब गया। SDRF की टीम ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। घटना दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार होली के दिन आदर्श वाघमारिया 13 वर्ष अपने कुछ दोस्तों के साथ नागलु सड़क किनारे स्थित क्रशर प्लांट में भरे पानी में नहाने गया था। इसी दौरान उसका एक साथी अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख आदर्श उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में उतर गया। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। हालांकि, जिस दोस्त को बचाने के लिए वह पानी में उतरा था, वह सुरक्षित बच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा तलाशी के बाद बच्चे का शव पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चेतावनी बोर्ड नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि नागलु सड़क किनारे स्थित यह क्रशर प्लांट लंबे समय से बंद पड़ा है और उसके गड्ढे में काफी समय से पानी भरा हुआ है। यह जगह आसपास के बच्चों के लिए खतरनाक बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद यहां किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम किए जाते तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

तालाब में डूबने से दो दोस्तों की मौत, तालाब किनारे मना रहे थे पार्टी, होली के पहले परिवार में छाया मातम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button