कार ने 2 बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत, 3 घायल, कार चालक ने किया सरेंडर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में तेज रफ्तार कार ने 2 बाइक सवारों को कुचल दिया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद कार चालक थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। घटना कोरबा जिला के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार निहारिका की ओर से कोसाबाड़ी की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक के बाद एक बाइक सवारों को कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन लोगों का जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि घटना में रामपुर का रहने वाला मनोज गिरी और निहारिका क्षेत्र के रहने वाला शिवकुमार की मौत हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर है। ये हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। आरोपी कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी CSEB कर्मी का बेटा बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Hp8Ev58gX3t5ZVCqAQwd6U

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, 2 की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन