ChandraGrahan2025: आसमान में दिखा लाल चांद, 82 मिनट तक दिखा नजारा, देखिए इस खुबसूरत नजारे का वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 7 सितंबर को साल का अंतिम चंद्रग्रहण रात 9:56 बजे शुरू हुआ जो 7-8 सितंबर की मध्य रात्रि 1.26 पर खत्म हुआ। इसे भारत में कहीं से भी देखा जा सकता था। कुछ जगहों पर बारिश और बादल छाए रहने से इस खगोलीय घटना का लुफ़्त उठाने से लोग वंचित रह गए। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी बारिश के कारण यह नहीं देखा जा सका।

चंद्रग्रहण रात 9:56 बजे शुरू हुआ, जो 3 घंटे 28 मिनट तक रहा। इस दौरान 82 मिनट पूर्ण चंद्रग्रहण का असर रहा। साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण है। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून के रूप में देखा गया। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ने से चांद नारंगी रंग का दिखाई देने लगता है। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।

इस ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से सीधे आंखों से देखा जा सकता था। इसके लिए किसी चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं पड़ी। लैंस या दूरबीन से इसे साफ देखा जा सकता है। चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों में चांद देखने की काफी उत्सकुता रही।

ग्रहण हटने के बाद ऐसा दिखा चाँद

धार्मिक मान्यता अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इसलिए कल दोपहर दिन में 12.57 बजे से इसका सूतक लग जाने से मन्दिरों के कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान धर्म ग्रंथों एवं माला इत्यादि का स्पर्श भी नहीं किया जाता। अन्न इत्यादि ग्रहण नहीं करते है। इस काल में ध्यान, मंत्र जप, नाम स्मरण करने से ग्रह दोषों की शांति होती है ऐसा माना जाता हैं। वहीं ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है।

वीडियो 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

साल का आखिरी चन्द्र ग्रहण आज, इस समय से लगेगा सूतक, किस राशि पर कैसा होगा ग्रहण का प्रभाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button