Chandrayaan 3 Landing Update :लैंडर ने भेजा वीडियो ,देखिए वीडियो इतने पास से कैसे दिखता है चाँद

चंद्रयान-3 ( Chandrayaan 3 ) मिशन
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- चंद्रयान-3 ( Chandrayaan 3 ) मिशन अपने तय समय पर पूरी तरह से ठीक चल रहा है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। प्रत्येक पार्ट्स सुचारू रूप से अपना कार्य कर रहे है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स ( MOX/ISTRAC ) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है। ये बाते इसरो ने अपने ट्विटर पर साझा की है।
इसरो ने बताया कि MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को Indian Standard Time (IST ) के अनुसार 17:20 बजे शुरू होगा। 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर ( Lander ) डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा चंद्रमा की खुबसूरत और नजदीक से फ़ोटो और वीडियो भेजी गई है ।
एलपीडीसी की तस्वीरे चंद्रमा के मैप के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं। वीडियो मे चंद्रमा का एक भाग दिखाई दे रहा है जिसमे छोटे छोटे गड्डे दिखाई दे रहे है ।
चंद्रयान की और भी खबरो के लिए क्लिक करे:-