राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने किया पदभार ग्रहण : केन्द्रीय मंत्री, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल
चंदूलाल के नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाईयों को छुएगा - केन्द्रीय मंत्री तोखन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरर्पोशन के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदूलाल साहू का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, भाजपा संगठन मंत्री पवन साय, दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राम प्रताप सिंह मंचासीन थे।
चंदूलाल के नेतृत्व में संस्था नई ऊंचाईयों को छुएगा – केन्द्रीय मंत्री तोखन
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने चंदूलाल साहू को बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरर्पोशन नई ऊंचाईयों को छुएगा। उनके अनुभव का लाभ इस संस्था को मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। इसे सहेजने की जिम्मेदारी भाजपा की सरकार ने चंदूलाल साहू को दी है। चंदूलाल जी एक-एक घर चावल भिजवाने का काम करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री साहू ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित देश के रूप में पहचाना जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। चारों तरफ से देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 15 से देशों ने अपना सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। केन्द्र में मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की डबल इंजन सरकार से प्रदेश में तेजी से विकास होगा।
सबका साथ-सबका विकास के तर्ज से देश का खूब विकास हो रहा है – चंदूलाल
नवनियुक्त अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपा है उसे पूरी तरह पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाऊंगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सरकार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। कहा कि सबका साथ-सबका विकास के तर्ज से देश का खूब विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को लेकर हर क्षेत्र में काम कर रही है। मोदी जी के गारंटी के साथ-साथ एक विजन लेकर चल रहे हैं कि आने वाला 2047 तक भारत देश पूर्ण विकसित राष्ट्र बनेगा। हम सब एक दूसरा का सहयोगी बन कर कार्य करें।
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरर्पोशन के प्रबंध संचालक जितेंद्र कुमार शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन देते हुए विभाग के कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश यादव अपने सभी पार्षदों के साथ मंच में ही चंदूलाल साहू का सम्मान किया।
विधायक रोहित साहू ने दी बधाई
इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने नवनियुक्त अध्यक्ष चंदूलाल साहू से मुलाकात कर पदभार ग्रहण की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम की जिम्मेदारी एक महत्वपूर्ण पद है। उन्होंनें विश्वास जताया कि चंदूलाल साहू के नेतृत्व में निगम और अधिक सशक्त और जनहितैषी बनेगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, राजिम के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पिंकी ध्रुव, गौरीशंकर श्रीवास, गरियाबंद भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, रघुनंदन साहू, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम अग्रवाल,
राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, किशोर देवांगन, योगिता सिन्हा, डॉ. के आर सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, मेघनाथ साहू, रविशंकर साहू, रमेश साहू, तुकाराम साहू, मोहन साहू, मोती साहू, ताराचंद साहू,
संतोष साहू, दीपक साहू नवापारा के पत्रकारगण मनीष जैन, श्रीकांत साहू, युवराज साहू, खिलेश्वर गोस्वामी समेत नवापारा, राजिम एवं गरियाबंद जिले से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं शुभचिंतक पहुंचे थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p
यह खबर भी जरुर पढ़े
पूर्व सांसद चंदूलाल को राज्य भंडार गृह निगम का अध्यक्ष बनाये जाने पर देवांगन ने दी बधाई