छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने जताया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार

डीए और एचआरए में वृद्धि के ऐतिहासिक फैसले से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने सौजन्य मुलाकात की। संघ ने शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री बघेल का आभार जताया। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डी.ए. और एच.आर.ए. में वृद्धि कर्मचारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है।

इतनी बड़ी सौगात मिलने से जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों सहित प्रदेश भर के कर्मचारियों-अधिकारियों में ख़ुशी की लहर है। जनसम्पर्क के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त संचालक जवाहरलाल दरियो, जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली, संघ के सदस्य धनंजय राठौर, जितेंद्र नागेश, नितिन शर्मा, सुजीत सिंह, विवेक सरकार, मनोज सिंह, मनराखन मरकाम, श्रीमती डॉ. दानेश्वरी संभाकर, श्रीमती नूतन सिदार, ओपी डहरिया, विष्णु वर्मा, कमलेश साहू सहित छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री का राजस्व पटवारी संघ ने जताया आभार
मुख्यमंत्री का प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने जताया आभार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डी. ए. पहली बार दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का ध्यान रखा है और उनके हित में फैसले लिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पूरी खबर यहाँ पढे :-

भूपेश की घोषणा: चुनाव से पहले भूपेश सरकार ने खोला खजाने का पिटारा: सभी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन

Related Articles

Back to top button