मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने PM मोदी के उपस्थिति मे ली पद और गोपनीयता की शपथ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति मे पद और गोपनीयता की शपथ ली । इस अवसर पर दो डिप्टी सी एम अरुण साव एवं विजय शर्मा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली । ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
शपथ ग्रहण समारोह मे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह , पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव , पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।


छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियां
समारोह स्थल में उत्सव सा माहौल था। बस्तर, रायगढ़, कोरबा और अन्य जिले से दल पहुंचे। महिला और पुरुष के साथी कलाकार अपनी विशिष्ट नृत्य शैली के साथ समा बांधे । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में प्रचलित सभी लोक नृत्यों का समावेश किया गया। लोगो ने भी उत्साहपूर्वक नृत्य का आनंद लिया।
शपथग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने नवग्रह पूजा के साथ ही अनुष्ठान भी किया। इसके बाद स्वस्तिवाचन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ परिवार जनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पूजा के पश्चात विधिविधान से हवन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोगों के सुखसमृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जगन्नाथ मंदिर में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिवार की सुखसमृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर अपनी माता जी का आशीर्वाद भी लिया। माता जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए गले लगा लिया। साथ ही वे परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया ।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ