हां हम धर्म की राजनीति करते है, हमारा धर्म अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाता है – बृजमोहन

ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हुए शामिल, वरिष्ठजनों एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के शिक्षा-संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विरोधी कहते हैं कि हम धर्म की राजनीति करते हैं। उनके जवाब में मैं आज यही कहूंगा कि हां हम धर्म की राजनीति करते हैं। क्योंकि हमारा धर्म अन्याय के खिलाफ लड़ना सिखाता है। कमजोरों का हाथ थाम कर उन्हें आगे बढ़ाना सिखाता है। दीन दुखियों की सेवा करना सिखाता है। मातृभूमि की माटी माथे लगाकर उसे पूजना सिखाता है। उन्होंने यह बात सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के सम्मान समारोह के दौरान कही।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं वरिष्ठ जनों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि उनके राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की सफलता में ब्राह्मणों द्वारा प्रदत्त संस्कारों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विप्र समाज सनातन धर्म की रक्षा करते हुए उसे समृद्ध बनाने का पुण्यकार्य कर रहा है। आज हमारा धर्म अनुरूप जो आचरण है वह भी विप्र समाज द्वारा प्रदान किए गए संस्कारों की वजह से ही है।

उन्होंने कहा कि समाज का आशीर्वाद निरंतर उन्हें मिलता रहा है। फलस्वरूप आठ बार विधायक बने अब अपने नौवे चुनाव में भी मिले आशीर्वाद से सांसद भी निश्चित ही बनेंगे। इस समारोह में सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला, प्रेम शंकर तिवारी, राजेश त्रिपाठी, आनंद द्विवेदी, अजय तिवारी, विजयशंकर मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, कैलाश तिवारी, प्रमोद शर्मा, वीके मिश्रा, शैलेश शर्मा, राजेश मिश्रा, अर्चना तिवारी, सीमा पांडे, बृजेश तिवारी, दिनेश मिश्रा आदि उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मैरिट लिस्ट में गड़बड़ी करने वालों पर की कड़ी कार्रवाई, उच्च स्तरीय कमेटी के गठन के निर्देश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल