साय कैबिनेट की बैठक आज: 3100 धान खरीदी सहित इन फैसले पर लग सकती है मुहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। साय कैबिनेट की यह चौथी बैठक होगी, जबकि मंत्रियों के विभाग बंटवारे के के बाद यह दूसरी कैबिनेट बैठक होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

माना जा रहा है कि बैठक में राजिम कुंभ को लेकर अध्यादेश और रामलला दर्शन यात्रा पर फैसला हो सकता है। इसके साथ विधानसभा के बजट सत्र, धान खरीदी की स्थिति, महतारी वंदन योजना, 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी के अलावा अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने को लेकर रणनीति बनेगी।

इधर सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं मंत्रालय में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही नई सरकार ने अब हर सप्ताह बैठक करने का निर्णय लिया है। यह बैठक प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को होगी।

बता दें कि 3 जनवरी को साय कैबिनेट को बैठक बुलाई गई थी, जिसमें पीएससी भर्ती का सीबीआई जांच, प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी (लिंकिंग सहित) और आगामी 5 सालों तक राशन दुकानों से निःशुल्क चावल देने पर निर्णय लिया गया है। पढ़े पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा फायदा, जानिए अन्य महत्वपूर्ण फैसले

Related Articles

Back to top button