गरियाबंद कलेक्टर ने सियान सेवा सदन का किया निरीक्षण, बुजुर्गों को वस्त्र-फल भेंट कर की उत्तम स्वास्थ्य की कामना
बुजुर्गों से आत्मीयता से मिले, जानकारी लेकर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक सुझाव भी दिए।

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम भिलाई स्थित सियान सेवा सदन वृद्धाश्रम का कलेक्टर बी एस उईके ने औचक निरीक्षण किया। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रेरक स्वयं सेवी संस्था द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम में वर्तमान में 18 बुजुर्ग निवासरत हैं। कलेक्टर श्री उईके ने सभी वरिष्ठजनों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। वहां मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही रहने खाने की व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा।
कलेक्टर ने बुजुर्गों को वस्त्र व फल भेंट किए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। बुजुर्गों ने कलेक्टर से मुलाकात के दौरान अपने भाव प्रकट किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और संस्था की देखभाल से उन्हें घर जैसा माहौल मिला है। कलेक्टर के आगमन से उन्हें आत्मीय खुशी मिली। इस अवसर पर कलेक्टर ने कोरोना काल के दौरान पश्चिम बंगाल से भटककर आई भगवती दास से भी मुलाकात की। भगवती दास को सियान सेवा सदन ने सहारा दिया है और वे अब यहीं निवासरत हैं। कलेक्टर ने उनसे आत्मीय बातचीत कर उनके सुख-दुख की जानकारी ली और आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हमेशा उनके साथ है।
इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी पी ठाकुर, संस्था के प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान आश्रम परिसर, भोजनशाला, रसोईघर एवं निवास व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यकतानुसार सुधारात्मक सुझाव भी दिए।
वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c