देवर रखता था भाभी पर गंदी नजर: भाभी ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- देवर की हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही के देवगंवा गांव का है। 25 दिसंबर को मरवाही थाना क्षेत्र के देवगवां गांव में बावर्ची गजरूप यादव की खून से लथपथ लाश घर के बरामदे में मिली थी। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा करते हुए आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि देवर की अपनी भाभी के ऊपर बुरी नजर थी। देवर अक्सर अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी।
मृतक गजरूप यादव के बीवी-बच्चे मध्यप्रदेश के छोहरी में ही रहते हैं। देवगवां में गजरूप अपने भाई गजाधर यादव और भाभी सउनी बाई के साथ रहता था। भाभी सउनी बाई ने बताया कि गजरूप यादव शराब का आदी था। वो उसके साथ रोजाना छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। वो कई बार ऐसा करने के लिए उसे मना कर चुकी थी, लेकिन गजरूप की हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं।
सउनी बाई ने कहा कि 25 दिसंबर को भी शराब के नशे में गजरूप उसके साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगा, जिसके कारण उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। कुल्हाड़ी को उसने छिपा दिया। बाद में पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिस पर पुलिस ने सउनी बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मृतक की पत्नी गुलबसिया बाई ने बताया कि उसे पड़ोसी शेष नारायण यादव ने फोन करके बताया था कि उसके पति गजरूप यादव की तबियत बहुत खराब है, तो वो अपने बेटे दीपक के साथ शनिवार को देवगवां गांव पहुंची। यहां उसने देखा कि उसके पति की लाश घर के बरामदे में पड़ी है और पुलिस व आसपास के लोग वहां मौजूद हैं। पति की लाश खून से लथपथ थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film