नवविवाहित पत्नी की गला रेतकर हत्या: आए दिन होता था झगड़ा, जांच में ये बात आई सामने….

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय नवविवाहित पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसी वजह से उसने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया है। आरोपी ने पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया था, वहीं पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसका गलारेत दिया। मामला बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मल्दी (कटगी) निवासी राजेश चौहान (30) की शादी मई महीने में ही गैतरा निवासी ममता (24) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया। बताया जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन राजेश, ममता से झगड़ा करता था। कई बार मारपीट कर चुका था।
कहा जा रहा है कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी।
उधर, 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे। मगर शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को ये कहकर खेत की तरफ ले गया कि चलो हम खेत में भांजी तोडेंगे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी।

आरोपी राजेश
आरोपी राजेश

सालियों ने पकड़कर रस्सी से बांधा
वहीं आरोपी खेत में ही मौजूद था। मगर वह भागने की फिराक में था। ऐसे में ममता की दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद से खेत से लगे ही उनके में घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मगर भागते वक्त आरोपी को चोटें आई थीं। इसलिए उसे पलारी के अस्पताल में ले जाया गया था। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है। वहीं पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film