कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, जीएसटी कर्मी की मौत, तीन कर्मचारी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कार और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जीएसटी विभाग रायगढ़ के एक डाटा एंट्री ऑपरेटर कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना इनता जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग रायगढ़ में क्लर्क के पद पर कार्यरत शिव यादव, रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता और राजकुमार पैंकरा कार में सवार होकर रायगढ़ से खरसिया की ओर जा रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे, जब उनकी कार एनएच रोड पर मुरा चौक के पास पहुंची, तभी अचानक एक ट्रैक्टर से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। भूपदेवपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने शिव यादव को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता और राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी, भाजपा नेत्री की बेटी की मौत, लाइव वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Related Articles

Back to top button