प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन , भारतवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। बच्चों ने प्रधानमंत्री को राखी बांधी। प्रधानमंत्री ने बच्चों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की। बच्चों ने चंद्रयान-3 मिशन की हाल की सफलता पर अपनी सकारात्मक भावनाएं साझा की और आगामी आदित्य एल-1 मिशन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।

बातचीत के दौरान बच्चों ने कविताएं भी सुनाईं और गाने भी गाए। प्रधानमंत्री ने उनकी अभिव्यक्ति से प्रभावित होकर उन्हें जनता के लाभ के लिए सरकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर कविताएँ लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता का महत्व समझाते हुए बच्चों को मेड इन इंडिया उत्पाद इस्तेमाल करने की सलाह दी।

विभिन्न विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ त्योहार में भाग लिया। इस अवसर पर गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, वृन्दावन की विधवाएँ तथा अन्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर सभी लोगों को दी बधाई

मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल