भाजपा के संकल्प पत्र को टक्कर देने कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र: 3200 रूपए में खरीदेगी धान, देखिए बड़े वादे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दी है। ‘‘भरोसे की गारंटी’’ के साथ इस घोषणा पत्र को कांग्रेस ने जारी किया है। भाजपा के संकल्प पत्र को टक्कर देने कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस 32 सौ रूपए क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करेगी। इसके साथ ही कई बड़े वादों के साथ घोषणा पत्र जारी की है।

Read More News : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले: मोदी-शाह छत्तीसगढ़ का माहौल खराब कर रहे 

आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी अलग-अलग मंच से छत्तीसगढ़ में 17 घोषणाएं पहले ही कर चुके हैं।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में प्रमुख रूप से किसानों का कर्जा माफ, जातिगत जनगणना कराने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रुपये वार्षिक बोनस, लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त देने का वादा किया है। इसी प्रकार सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा, गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये देने का वादा किया है।

इन घोषणाओं पर लगी मुहर!

  • किसानों की कर्जमाफी
  • 3200 सौ रूपए क्विंटल की दर से धान की खरीदी
  • 17 लाख गरीब परिवारों को आवास
  • प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी
  • KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
  • तेंदुपत्ता संग्राहकों को 6000 रुपए बोनस
  • लघुवनोपज के समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 10 रुपए अतिरिक्त
  • घरेलू गैस सिलेंडर में 500 रुपए सब्सिडी
  • 200 युनिट बिजली फ्री
  • महिला स्व सहायता समूह का ऋण माफ
  • 700 नए रीपा
  • प्रदेश के सभी स्कूल आत्मानंद स्कूल में होंगे अपग्रेड
  • सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का निशुल्क उपचार
  • वाहन मालिकों का 726 करोड़ कर माफ
  • समर्थन मूल्य में तिवरा की खरीदी
  • भूमिहीन किसानों को 10000 हजार रुपए मिलेंगे
  • जातीय जनगणना की जाएगी
  • शहरी क्षेत्रों मे अंत्येष्टी पर लकड़ी का प्रबंध  
  • स्वास्थ्य बीमा 5 लाख से बढ़कर 10 लाख APL को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख
  • युवा लोन पर 50% सब्सिडी
  • 10 लाख तक का मुफ़्त इलाज

देखिए लाइव:-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd 

3 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था । भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। पढिए इससे संबंधित खबर-

BJP का घोषणा पत्र: हर वर्ग के लिए खोला पिटारा, जानिए 178 बिन्दुओ मे पूरी घोषणा का सार, किसे क्या मिलेगा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन