छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो: प्रेमी से ब्रेकअप हुआ तो इस्टा में डाल दिया वीडियो… अब

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कॉलेज छात्रा से रेप कर न्यूड वीडियो बनाने और उसे इंस्टाग्राम में अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। कॉलेज छात्रा से युवक ने दोस्ती कर शादी करने का वादा किया था। लेकिन, युवती को जब पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है, तब उसने प्रेमी से ब्रेकअप कर लिया। इससे नाराज युवक ने उसका न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया। मामला बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती कॉलेज में पढ़ती है। साल भर पहले उसकी पहचान पंकज कश्यप से हुई। इसके बाद पंकज उससे मिलने-जुलने लगा और दोस्ती करने की बात कही। फिर दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगे। पंकज ने उससे शादी करने का वादा किया और उससे दुष्कर्म किया। उसी दौरान युवक ने युवती का न्यूड वीडियो भी बना लिया था। इधर, युवती को कुछ समय पहले ही पता चला कि पंकज पहले से शादीशुदा है। दरअसल, उसने उसे पत्नी के साथ देख लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद उसने युवक से दूरियां बनाना शुरू कर दिया। बातचीत भी नहीं कर रही थी। इसके बाद युवक उससे ब्लैकमेल कर धमकाने लगा था।
युवक के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज
कॉलेज छात्रा शुक्रवार की रात रोती हुई सिविल लाइन थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पंकज ने उसका न्यूड टप्क्म्व् इंस्टाग्राम में अपलोड कर दिया है। उसने पहले भी युवक के खिलाफ शिकायत की है। तब पुलिस ने पंकज के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर मामले को रफादफा कर दिया। अब पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
रोती हुई युवती बोली- वो मुझे बदनाम कर देगा
थाने पहुंची युवती रोने लगी। वह कहती रही कि सर वो लड़का मुझे बदनाम कर देगा। इंस्टाग्राम से पहले वीडियो डिलीट करा दीजिए प्लीज। इस दौरान पुलिसकर्मी उसे ढांढस बंधाते रहे और आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कहते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film