अभनपुर क्षेत्र में दो आत्महत्या के मामले: पार्षद के भाई ने घर पर लगाई फांसी, ग्रामीण का फंदे से लटके मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर से बड़ी खबर आ रही है जहां दो अलग-अलग जगहों पर फांसी पर लटके शव मिला है। अभनपुर में पार्षद के भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं ग्राम परसदा में एक ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

पहला मामला

जानकारी के अनुसार, अभनपुर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी धर्मेंद्र ध्रुव ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सुबह घर के सदस्य ने फंदे से लटका शव देखा तो उसके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद का भाई था।

आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही बस्ती में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

दूसरा मामला

अभनपुर क्षेत्र के ग्राम परसदा में एक ग्रामीण का शव नर्सरी में पेड़ पर फंदे से लटके मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान भीष्म पिता दानकराम साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

पुलिस दोनों ही मामलों में परिजनों का बयान ले रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से बेची सरकारी जमीन, आरोपी दलाल गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button