नवापारा के दंपति ने की ऑनलाइन ठगी, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गोबरा नवापारा के एक दंपति को आनलाइन ठगी करने पर गिरफ्तार किया गया है। पति-पत्नी ने रायपुर के दो दुकानों से कपड़ा खरीदा और फोन पे से पेमेंट करने का झांसा देकर चले गए। व्यापारी को पेमेंट न मिलने की जानकारी हुई, तो इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा के बगदेही पारा निवासी लोकेश बंजारे और प्रिया पांडे को सिविल लाइन पुलिस ने दो कपड़ा कारोबारियों से 14 हजार रुपए की ठगी करने पर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दंपति ने रायपुर के शंकर नगर और शांति नगर की दो दुकानें से कपड़ा खरीदा। जहां दोनों ने अपने लिए 6400 और 7300 रुपए के कपड़े खरीदे। आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट के लिए स्कैनर मांगा। स्कैन करने का ढोंग भी रचा। फिर पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर चले गए।

पति-पत्नी के जाने के बाद दोनों दुकानदारों ने खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते में पेमेंट तो आया ही नहीं। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस पति-पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनो को पकड़ लिया है।

पुलिस ने बताया कि मूलतः नवापारा राजिम का रहने वाला लोकेश बंजारे निजी कंपनी में काम करता है। लोकेश ने प्रिया से शादी की। दोनों को कई चीजों का शौक है।कपड़े भी ब्रांडेड पहनते हैं। दोनों ने मिलकर कपड़ा दुकान में ठगी का प्लान बनाया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लोगों से करोड़ों की ठगी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button