मछली पकड़ने के लिए बिछाया करंट जाल, खुद ही बन गया शिकार, युवक की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मछली पकड़ने के लिए अपनाया गया अवैध और खतरनाक तरीका एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। मछली पकड़ने के लिए लगाए गए करंट जाल की चपेट में युवक खुद ही आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बिलासपुर जिले के सूरीघाट की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त 45 वर्ष रविवार सुबह करीब 9 बजे मनियारी नदी में मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि उसने नदी में जाल बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर दिया था, ताकि मछलियां आसानी से फंस सकें। जबकि यह तरीका बेहद खतरनाक और अवैध माना जाता है, बावजूद इसके कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

बताया जा रहा है कि जाल बिछाने के बाद युवक खुद ही पानी में उतरा, इसी दौरान वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते परिवार व गाँव के लोग पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

करंट से युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button