सरकारी क्वार्टर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव, इस बात की आशंका, पुलिस ने कही ये बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सरकारी क्वार्टर में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का बताया जा रहा है। घटना महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी बसंत पटेल (42) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव नीचे जमीन पर पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद एसपी आशुतोष सिंह, एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडे समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

आदिम जाति विभाग में प्यून था बंसत

मृतकों में बसंत पटेल (42 वर्ष), उसकी पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), बेटी सेजल पटेल (11 वर्ष) और बेटा कियांश पटेल (4 वर्ष) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक बसंत पटेल बागबाहरा के आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय में प्यून (भृत्य) था। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्रारंभिक जांच में बसंत की फांसी लगने और अन्य तीनों के जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

बिग ब्रेकिंग – भीषण सड़क हादसा एक ही परिवार के 06 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, होली के त्योहार पर पसरा मातम

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल