पेड़ पर लटके मिली प्रेमी जोड़े की लाश, 10 दिनों से थे लापता, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों से घर से लापता थी। वहीं लड़का भी काम के लिए जा रहा हूं कहकर निकला था, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। 8वें दिन दोनों की लाश फंदे पर लटके मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। मामला कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक महासिंह यादव (25) कांकेर जिले के ग्राम मूला का रहने वाला था। वहीं युवती का नाम संगीता गावड़े (22) है, जो बालोद जिले के साल्हे की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि संगीता गावड़े 3 नवंबर को घर से निकली थी। युवक अपने मामा के घर रहता था, वह भी उसी दिन से गायब था। लड़का बोर गाड़ी में काम करता था, अपने मामा से बोर गाड़ी में काम करने की बात कहकर घर से निकला था। युवती जब घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने डौंडी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।

युवक के घर पहुंचे थे युवती के परिजन

खोजबीन के दौरान संगीता और महासिंह के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। जिसके बाद युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे थे। युवक के परिजनों ने बताया कि महासिंह यादव बोर के काम से बाहर गया हुआ है। वह 3 नवंबर से घर नहीं आया है। दोनों का शव सोमवार सुबह मिचीपारा गांव के जंगल में मिली है। सुबह गांव के लोग जंगल की ओए गए थे, तभी ग्रामीणों ने युवक-युवती की लाश फांसी पर झूलते देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने बताया कि मिचीपारा गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिली है। लाश पुरानी हो गई थी, जिससे बदबू भी आने लगी थी। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

फंदे पर लटके मिली प्रेमी जोड़े का शव, युवक पहले से शादीशुदा, अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, इस बात की आशंका

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन