दुर्गा पंडाल में पंडा का इस हाल में मिला शव, देखकर उड़ गए सभी के होश, पहली बार बना था पंडा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दुर्गा पंडाल में पंडा बने एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।
पहली बार बना था पंडा
जानकारी के अनुसार, अर्जुनी क्षेत्र के धौराभाटा निवासी विनोद ध्रुव गांव में पहली बार दुर्गा चौक स्थित पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहा था। वह पेशे से मजदूर था। शुक्रवार दोपहर वह पंडाल से निकलकर पास के एक घर में चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर तक वापस न आने पर समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान विनोद घर के बरामदे में भगवा रंग के गमछे से बने फंदे से लटका मिला।
दुर्गा उत्सव की खुशियां मातम में बदली
इस दृश्य ने पूरे गांव में हड़कंप मच गया। दुर्गा उत्सव की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। नवरात्रि के बीच हुई इस घटना से गांव में मातम का सन्नाटा पसर गया है। पंडा रहे विनोद की आत्महत्या ने पूरे उत्सव को गमगीन कर दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c











