खून से लथपथ मिली बुजुर्ग की लाश : पुलिस ने जताई इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- खून से लथपथ बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग नदी की ओर गया था, वहां से लौटते समय किसी ने डंडे या पत्थर से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना बलौदाबाजार जिले के गिरौधी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार हसुवा बलौदा निवासी फागूराम पटेल (60) रोज की तरह रविवार को भी नदी गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। आस-पास लोग नदी की तरफ जा रहे थे। तब उन्होंने एक खेत के पास बुजुर्ग की लाश देखी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बुजुर्ग की पत्नी और पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि बुजुर्ग किसी ने उस पर हमला किया होगा। बुजुर्ग के सिर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान हैं।
पत्नी के साथ गांव में रहता था
वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की ही पुष्टि हुई है। बताया गया है कि फागूराम गांव में पत्नी के साथ ही रहता था। घर का खर्चा चलाने के लिए वह खेती किसानी करता था। फागूराम के बच्चे कहीं बाहर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पता लगाया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन