स्टोर रूम में मिली छात्रा की लाश, मामला संदिग्ध, सुसाइड नोट में आए चौकाने वाले खुलासे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- 22 वर्षीय छात्रा की लाश फांसी पर झूलते हुए मिली है। मृतका की पहचान देववती राठिया के रूप में हुई। वह मूलतः रायगढ़ जिले के लैलूंगा की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में इंजीनियर के घर छात्र की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा देववती राठिया बिलासपुर में 1 साल से किराए के मकान पर रह रही थी। वह कंप्यूटर में डिप्लोमा कोर्स कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस को पुलिस को उसके कमरे से एक चिट्ठी मिली है। पुलिस ने इसे सुसाइड नोट माना मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट में लिखा है कि घरघोड़ा का नमित खलखो उसका बॉयफ्रेंड था। उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मजयगढ़ व मनेंद्रगढ़ की दो युवतियों के साथ भी नमित की दोस्ती थी। उनके साथ भी नमित का प्रेम प्रसंग चल रहा है।
दोनों लड़कियां देवमती को बार-बार कॉल करके नमित को छोड़ने के लिए कह रही थीं। सुबह से लेकर रात तक उसे 50-60 बार कॉल करती थीं। इससे देवमती परेशान हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं संदिग्धों से पूछताछ कर जल्द मामले का खुलासा करेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
अन्य खबर भी जरूर पढ़े
युवती ने की आत्महत्या, प्रेमी के इस बात से थी नाराज, जानिए पूरा मामला