गटर में मिली युवक की लाश: गले में काटने के निशान, पुलिस जता रही इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- भिलाई-3 क्षेत्र के एक गटर में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि युवक का गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को छुपाने के लिए गटर में फेक दिया होगा। युवक के हाथ में गोदना है। जिसमें मनीष लिखा है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार को लोगों ने शव को गटर में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल पीपी यार्ड के पास नर्सरी पहुंचे। फॉरेंसिक एक्पर्ट को भी बुलाया गया। पुलिस ने लाश को गटर से बाहर निकाला गया, तो उसके गले में काटने के निशान मिले। बाए हाथ की नश को भी काटा गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामले में शव की पहचना औऱ आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।

आशंका जताई जा रही है कि जिस इलाके में शव बरामद हुआ है, उसके आसपास का क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा है। लोग यहां शराब पीने बैठते हैं। गटर के सामने कुछ खून के निशान भी मिले हैं। इस पूरी वारदात में दो से अधिक लोगों के शामिल होने का शक पुलिस जता रही है।

युवक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसके दाहिने हाथ में मनीष नाम लिखा है। साथ ही बाईं छाती पर शिव भगवान का टैटू बना हुआ है। पुलिस उस टैटू के सहारे युवक की पहचान कर रही है। साथ ही मनीष नाम से जितनी गुमशुदा रिपोर्ट आई हैं, उन्हें भी पता किया जा रहा है।

पुलिस जता रही हत्या की आशंका

पुलिस का कहना है कि शव के गले में चोट के निशान हैं। बाएं हाथ के नसों को भी काटा गया है। उसका गला भी किसी धारदार हथियार से कटा हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार देर रात की है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

परिवार के साथ खुनी खेल: पत्नी, बच्चे और मां पर कुल्हाड़ी से हमला, दो की मौत, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन