राजिम ब्रेकिंग: नहर पोल में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का माना जा रहा है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है।
तेज दुर्गंध से खुला राज
मिली जानकारी के अनुसार श्यामनगर-देवरी मार्ग पर ग्राम धुमा स्थित नहर के पास सुबह ग्रामीणों को तेज बदबू महसूस हुई। अनहोनी की आशंका में जब लोग नहर किनारे पहुंचे तो वहां एक युवती की सड़ी-गली लाश पड़ी मिली। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों ने तुरंत राजिम पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी अमृत लाल साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औरघेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
हत्या की आशंका, हर एंगल से जांच
प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या किए की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंच मच गया है। फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले शुरू कर दी है।
यह खबर अपडेट किया जा रहा है बने रहिए छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज के साथ
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8
यह खबर भी जरुर पढ़े
15 दिन से लापता नाबालिग का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका; हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस











