निकाय चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी में सीधी टक्कर, दिग्गजों ने संभाला मोर्चा, नगरवासियों की प्रत्याशियों से ये है उम्मीदें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा के प्रत्याशियों सहित प्रमुख नेताओं का लगातार नगर में सघन जनसम्पर्क जारी है। शहर में चुनाव अब पूरे शबाब पर है। मतदान के लिए मात्र 4 दिन का समय शेष रह गया है। 11 को मतदान होना है। कांग्रेस एवं भाजपा के बड़े नेता अपना पूरा जोर यहां लगा रहे हैं। जहां कांग्रेस अपनी सत्ता बरकरार रखने अपनी पूरी ताकत झोंक रही है वहीं भाजपा पालिका की सत्ता पाने जद्दोजहद में लगी हुई है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू अपने समर्थकों के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिलाने लगातार नगर में मतदाताओं से संपर्क कर रहे है और नुक्कड़ सभाएं भी ले रहे हैं। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय विधायक इन्द्र कुमार साहू, चुनाव प्रभारी अंजय शुक्ला सहित भाजपा के नेताओं के साथ मतदाताओं को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने डोर-टू-डोर, बाजारों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन जनसंपर्क अभियान छेड़ दिया है।

दोनों दलों द्वारा घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। लेकिन मतदाताओं द्वारा अपने अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को प्रत्याशियों के समक्ष रखा जा रहा है। जिसे प्रत्याशियों द्वारा सत्ता में आते ही समाधान करने का आश्वासन दिया जा रहा है।

समिति बनाकर संवारने का काम करेंगे

स्वर्णजीत कौर

कांग्रेस ने स्वर्णजीत कौर को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने स्थानीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। पूर्व में 2013-18 तक वार्ड 1 की पार्षद उसके बाद 2019-23 कार्यकाल में एल्डरमेन रह चुकी है। उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए इन्हे उम्मीदवार बनाया गया है।

नगर पालिका कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी स्वर्णजीत कौर ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा में कहा कि सरकार बनाकर उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं मिले। आवासहींन लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराएंगे। खेल मैदान एवं स्लाटर हाउस व्यवस्थित करेंगे। निकाय के सभी कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता से करेंगे।

साथ ही सभी समाज प्रमुखों, बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों की समिति बनाकर उनका मार्गदर्शन लेकर अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने कार्य करेंगे। हर 3 माह में शासकीय कैम्प लगाकर जनसुविधा लोगों को उपलब्ध कराएंगे

नवापारा की अलग पहचान बनाएंगे

ओमकुमारी साहू

भाजपा ने ओमकुमारी साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी का आभार जताया। पूर्व में 2 बार वार्ड 2 से पार्षद रह चुकी है। हमारे प्रतिनिधि से चर्चा में कहा कि ज्यादा से ज्यादा वोटों से जीतकर नगर पालिका में सरकार बनाएंगे। शहर में पानी, बिजली जैसे मूलभूत समस्याओं को दूर करेंगे। प्रमुखता से सभी नालीयों को अंडर ग्राउंड करवाने का कार्य करेंगे।

जनता के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और मिलबैठ कर उन्हें दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है स्थानीय सरकार भी हमारी होगी तो शहर का बहुत अच्छा विकास होगा। नवापारा नगर पालिका की अलग से पहचान बनाना है।

क्या है मतदाताओं की उम्मीदें

प्रयाग न्यूज से चर्चा में मतदाताओं के कई विचार सामने आए। मतदाताओं का कहना है कि नगर का विकास हमारी पहली प्राथमिकता में शामिल है। मूलभूत समस्याओं नाली, पानी आदि को छोड़कर कई ऐसी समस्या है जो नगर में वर्षों से बनी हुई है।

शंकर राजपाल का कहना है कि नगर की एक बड़ी समस्या आवारा पशु है जिसे अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है ना ही इस पर लगाम लग पाया है। भरत नागवानी ने कहा कि नगर में प्रदूषण का स्तर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। संजय बांसवार का कहना है कि नगर में कई अवैध कारोबार बढ़ रहे है इस पर लगाम लगाया जाना जरूरी है। पं. ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि क्षेत्र की जीवनदायिनी महानदी जो आज पूरी तरह मृत हो चुकी है उसे आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवंत करने का काम होना चाहिए। संजय साहू हनी सेल्स ने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। दिन में बड़े गाड़ियों की आवाजाही पर लगाम लगे।

इस तरह अध्यक्ष और पार्षद चुने जाने को लेकर और भी कई लोगों ने अपनी उम्मीदें और अपेक्षाओं को छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से साझा किया। नगरवासी बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही वार्ड और शहर में सर्वसुविधायुक्त युक्त खेलमैदान, पढ़ाई करने वालों छात्रों के लिए लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं चाहते है।

चुनाव में लोगों को उम्मीद रहती है कि जो भी जनप्रतिनिधि चुनकर आए वह मिलनसार और सहजता से उपलब्ध हो ऐसा होना चाहिए। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जो योजनाएं होती हैं उनका भी संचालन सही तरीके से होना चाहिए। जो जैसा काम करेगा वैसे ही उसका नाम भी होगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

नगरीय निकाय चुनाव: नाम वापसी के बाद अध्यक्ष के 3 और 21 वार्डों में पार्षद के 63 प्रत्याशी मैदान में, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film