अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कांकेर जिले के पुरी गांव में पदस्थ था। वहां उसका एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। मामला दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार भिलाई में छावनी थाना अंतर्गत टाटा लाइन स्थित एक मकान में आयुर्वेदिक डॉक्टर बी राठौर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। डॉक्टर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे। बताया गया कि डॉक्टर राठौर दो दिन पहले भिलाई आए थे और यहां अपनी बहन के घर पर रुके हुए थे। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए।

सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर डॉक्टर का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। जांच के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

जांच के दौरान पुलिस को डॉ. राठौर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें पता चला है कि एक लड़की के साथ उनका आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद आयुर्वेदिक डॉक्टर मानसिक रूप से परेशान थे। सुसाइड नोट में डॉक्टर ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट और वायरल वीडियो के बारे में चारामा पुलिस से चर्चा की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की शर्मनाक करतूत: पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Related Articles

Back to top button