देवर ने भाभी पर किया हथौड़े से हमला, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गोबरा नवापारा में देवर ने अपनी भाभी पर हथौड़े से हमला कर दिया है। हमले में महिला के पति और बच्चों को भी चोंटे आई है। बताया जा रहा है कि शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर हमला किया गया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर एफआईआर दर्ज किया गया है। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला नंदनी सेन ने नवापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें महिला ने बताया कि 12 अक्टूबर को रात्रि करीब 11 बजे वह घर पर थी। इस दौरान उसका देवर तिलक सेन शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा। महिला ने गाली देने से मना किया, तो देवर तिलक सेन, सूरज सेन, प्रिंस सेन, शशि सेन ने पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे।

महिला को पीटता देख उसके पति लेखराम सेन और बच्चे बीच बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी राड से मारपीट किया। इस बीच प्रिंस ने अपने पास रखे हथौड़े से महिला पर वार कर दिया। इस मारपीट में महिला को बाएं हाथ में चोट लगी है। इसके अलावा महिला के पति और बच्चों को भी शरीर में कई जगह चोटें लगी है। इस मामले में दूसरे पक्ष द्वारा भी गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों ही पक्षों की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मृतक राइस मिल में मुंशी का काम करता था

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल