रायपुर में डबल मर्डर: मां और भाई को तलवार से काट डाला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने सौतेली मां और भाई की हत्या कर दी है। इस दोहरे हत्याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में युवक ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। पुराने विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी का नाम राजकुमार साहू है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम हेमिन साहू और रोहन साहू है। आरोपी ने सौतेली बहन पर भी हमला किया है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन