राजिम विधानसभा में कांग्रेस कमजोर, भाजपा-आप की टक्कर आ रही नजर, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) राजिम :- छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए है। ऐसे में प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई है। प्रत्याशी जनता को लुभाने तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। राजिम विधानसभा क्षेत्र की बात करें, तो यहां 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों को कई जगहों पर जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, तो कुछ जगहों से जनता 5 साल की भड़ास निकाल रही है। राजिम क्षेत्र में भाजपा-आप और कांग्रेस पार्टी के बीच टक्कर मानी जा रही है।
राजिम में भाजपा से रोहित साहू की स्थिति काफी मजबूत देखी जा रही है। गांव-गांव में उनका जोरदार स्वागत हो रहा है। भाजपा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। वहीं कांग्रेस से अमितेश शुक्ल भाजपा और आप पार्टी के मुकाबले कमजोर नजर आ रही है। इसकी वजह भी साफ है। क्षेत्र की जनता अमितेश शुक्ल के कार्यों से नाराज हैं।
विधायक के कार्यो से जनता नहीं है खुश
लोगों का कहना है कि हमने पिछले चुनाव में विधायक जी को अपने परिवार की तरह मानकर सबसे बड़ी जीत दिलाई, लेकिन जीतने के बाद वे क्षेत्र में नजर नहीं आते। हमें छोटे.बड़े कार्यों के लिए तो विधायक से मिलने रायपुर जाना पड़ता है। लोगों ने कहा कि 5 साल रहते क्षेत्र का उचित विकास कार्य नहीं किया है, जबकि सत्ता में उनकी ही सरकार थी। आज भी ग्रामीण मूलभूत समस्या से जूझ रहे हैं।
इधर भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू राजिम के ही निवासी है। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। क्षेत्र के लोगों के बीच आसानी से उपलब्ध रहते हैं। अपने कार्यकाल में विकास कार्य से गांवों के लोगों का दिल जीता है। वहीं आम आदमी पार्टी से तेजराम विद्रोही मैदान में है। किसानों से अच्छी पहचान है। किसानों की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहते हैं। इसलिए इसका फायदा तेजराम को मिल सकता है।
अब देखना यह है कि शेष बचे इन अंतिम समय में प्रत्याशी किस तरह से जनता को लुभा पाते हैं और अपने पक्ष में वोट को लेकर रिझाते हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd
सम्बंधित खबरें भी पढ़े
अभनपुर विधानसभा प्रत्याशियों का नवापारा में रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन, कौन रहा किस पर भारी