रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन, जल संरक्षण पर विशेष जोर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मंगलवार को रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्यरत श्रमिकों एवं ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा आजीविका संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान “नवा तरिया आय के जरिया” पहल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि नवा तरिया के निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न योजनाओं के अभिसरण से विशेष रूप से महिलाओं की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों को प्रेरित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 90 दिवस की मजदूरी, किस्तों के प्रावधान एवं निर्माण प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों को जनभागीदारी के तहत प्रत्येक घर में सोखता गड्ढा निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में “वीबी जीरामजी अभियान” का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीणों को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

छात्रों द्वारा परिचय पत्र दिखाने पर मिलेंगे 5 किलो वाले गैस सिलेंडर, नए कनेक्शन लेने पर प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button