DRG और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, INSAS, AK-47, SLR सहित अन्य हथियार हुए बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सुकमा में DRG और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। घटना स्थल से कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

बस्तर IG सुंददराज पी ने कहा कि सुकमा जिले के दक्षिणी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिले थे। ऑपरेशन के लिए DRG बल को भेजा गया था। आज, 22 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे DRG और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो 10 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। AK-47, SLR, INSAS जैसे स्वचालित और अर्ध-स्वचालित हथियार बरामद किए गए है। आस-पास के इलाकों में अभी भी तलाशी जारी है। अतिरिक्त बल को सुदृढ़ीकरण के लिए भेजा गया है। जवान मौके पर ही हैं। लौटेंगे तो और ज्यादा जानकारी मिलेगी।

शांति और सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

वापस लौटते जवान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने आज सुबह सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। नक्सलियों के खिलाफ हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रही है। बस्तर में विकास, शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस एनकाउंटर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सुकमा मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर हुए हैं। उनके शव बरामद हो गए हैं। खुशी की बात ये हैं कि किसी जवान को खरोंच भी नहीं आया है। तीन हथियार भी बरामद हुए हैं…अमित शाह का संकल्प है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होना चाहिए। उस संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो काम हो रहा है मुझे स्पष्ट दिखता है कि आने वाले समय में बस्तर इस लाल आतंक से मुक्त होकर रहेगा।

मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सुकमा में सुरक्षाबलों को एक और उपलब्धि हासिल हुई है सुरक्षाबलों के जवानों को मैं बधाई देता हूं। सुरक्षाबल के जवान बहुत ही कठिन और दुर्गम क्षेत्र में जाकर नक्सलियों को समाप्त करने का जो अभियान चलाया है निश्चित रूप से ये प्रशंसनीय है..बस्तर जल्द ही नक्सल मुक्त होगा और बस्तर विकास की ओर आगे बढ़ेगा

गरियाबंद में हुई थी मुठभेड़

गुरुवार 21 नवंबर को गरियाबंद जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए थे। मौके से बड़ी मात्रा में राशन का समान, एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य सहित अन्य समाग्रियां बरामद की गई थी। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, दो जवान भी हुए घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन