दशहरा मनाने से पहले ही रावण के पुतले को लगा दी आग, नगरवासी हुए आक्रोशित, थाने में FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दशहरा मनाने के पूर्व ही रात्रि में असामाजिक तत्वों ने रावण के तैयार पुतले को आग के हवाले कर दिया। नगरवासी इससे आक्रोशित हो गए और थाने पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इस आगजनी की चपेट में शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया । पूरा मामला धमतरी जिले के नगरपंचायत भखारा का है।  

जानकारी के अनुसार भखारा के मैदान में 40 फीट का रावण तैयार किया गया था। जिसका दहन आज होना था, लेकिन देर रात असमाजिक तत्वों ने रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जिससे शासकीय वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। इसकी शिकायत आयोजन समिति और अधिकारी ने थाने में की है। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत भखारा का दशहरा वर्षों से विवादों में रहा है।  पिछले वर्ष भी विवाद के कारण दशहरा में रावण दहन नहीं हो पाया था।

फिर से बनाया गया नया पुतला

बताया जा रहा है चारों तरफ लाइट जल रही थी। रात लगभग 12 बजे तक पूरी तैयारी करके सभी अपने घर चले गए थे। पहले लाइट बंद किया गया। इसके बाद पुतले को जलाया गया है। इसकी शिकायत थाने में की गई है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में नगर पंचायत सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह-सुबह सूचना दी गई थी कि किसी अज्ञात ने रावण के पुतले को आग लगा दिया है, जिससे वहां पर लिफ्ट क्रेन की टोकरी भी जल गई है। अब फिर से नया पुतला बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

3 साल की बच्ची को तेंदुए ने बनाया शिकार, घर के आंगन में खेल रही थी बच्ची, एक महीने में दूसरी घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film