बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद, बेटे ने लोहे के पाइप से पिता की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली घरेलू विवाद के बाद अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को डभरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रामभांठा में एक युवक ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित कुमार महिलांगे (35 वर्ष) का अपने पिता मनबोध महिलांगे के साथ बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने लोहे के पाइप से पिता के सिर, चेहरे और आंख पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण मनबोध महिलांगे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया गया।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मामले मे ंपुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











