महिला डॉक्टर की फांसी पर लटके मिली लाश, जिला अस्पताल में थी पदस्थ, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम पूजा चौरसिया है। बताया जा रहा है कि उनका पति भी डॉक्टर है। रविवार को वह अस्पताल में ड्यूटी पर थे पडोसियों के माध्यम से सूचना मिलने पर भागते हुए पहुंचे। उसने पूजा को फंदे से उतार को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर पूजा चौरसिया ने रविवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है की पूजा की चार साल पहले डॉक्टर अनिकेत से लवमैरिज हुई थी, जिनके कोई बच्चे नहीं थे। दोनों पति-पत्नी सरकंडा थाना क्षेत्र मे रहते थे। वहीं डॉ पुजा तीन चार दिनों से अपने मायके स्थित घर पर ही अकेले रह रही थी और बीते रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका डा. पूजा

रविवार को अनिकेत अस्पताल में ड्यूटी पर थे। घटना की जानकारी पडोसियों ने अनिकेत को दी, वह दोस्त के साथ भागते हुए ससुराल पहुंचा और पूजा को फंदे से उतरवा कर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का बारीकी से जांच कर पता लगाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

प्रेमिका से रेप के बाद हत्या : आत्महत्या का रूप देने पेड़ पर लटका दी लाश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन