नर्सरी में युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ाया फॉरेस्ट गार्ड, युवकों ने की पिटाई, गाना बजाकर कराया डांस; वीडियो वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नर्सरी में कुछ युवकों ने एक फॉरेस्ट गार्ड को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने कथित तौर पर गार्ड से पहले मोबाइल पर गाना बजाकर डांस करवाया और फिर उसकी डंडे व बेल्ट से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मोबाइल पर गाना चलाकर कराया डांस
जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा देवनगर बीट में पदस्थ है। 23 फरवरी को वह अपनी परिचित युवती के साथ देवनगर नर्सरी पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों को साथ देख लिया। आरोप है कि युवकों ने पहले गार्ड को घेर लिया, फिर मोबाइल पर गाना चलाकर उससे जबरन डांस कराया। वीडियो में गार्ड वर्दी में नजर आ रहा है और कुछ युवक उसके साथ हाथापाई करते दिख रहे हैं।
गार्ड की डंडे और बेल्ट से पिटाई
डांस के बाद युवकों ने कथित तौर पर युवती के सामने ही गार्ड की डंडे और बेल्ट से पिटाई की। मारपीट के दौरान गार्ड एक युवक को ‘राजू भैया’ कहकर बचाने की गुहार लगाता दिखाई देता है। बाद में युवकों ने उसे वहां से भगा दिया और युवती को घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल कुछ युवक युवती के रिश्तेदार हैं। गार्ड को नौकरी छोड़ने की धमकी दिए जाने की भी चर्चा है।
हालांकि अब तक पीड़ित की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गार्ड को नोटिस जारी
वहीं वीडियो सामने आने के बाद डीएफओ डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि वर्दी में इस प्रकार की घटना होना विभाग की छवि को धूमिल करता है और इसकी सूचना कार्यालय को नहीं दी गई। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। वायरल वीडियो ने प्रशासन और वन विभाग पर सवाल उड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
हाईवे पर खतरनाक रोमांस: चलती बाइक पर कपल का वीडियो वायरल-VIDEO, पुलिस जांच में जुटी











