शादी कार्यक्रम से लौट रही छात्रा से गैंगरेप: तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) :- छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म में मामले सामने आ रहे है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महशूस कर रही है। परिचित के लोग ही महिलाओं, बच्चियों को हवस का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला सरगुजा जिले से आ रही है। जहां एक छात्रा के साथ 5 आरोपियों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में एक छात्रा का दोस्त भी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना की रहने वाली एक छात्रा 29 जनवरी को एक शादी समारोह में थी। वहां से रात करीब 2 बजे परिचित नाबालिग और सहेली के साथ लौट रही थी। रास्ते में दोस्त की नीयत बिगड़ गई। पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर उसने शहर से लगे गाड़ाघाट के जंगल में बाइक रोक दी। इस बीच फोन कर उसने अपने चार अन्य दोस्तों को भी बुला लिया। सभी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए।

घटना से डरी सहमी किशोरी अपने घर पहुंची तो परिजनों के इसके बारे में पता चला और बुधवार को उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट की। पुलिस ने केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लालमाटी निवासी दीपक व आशीष के अलावा तीन नाबालिग हैं। पीड़ित किशोरी दसवीं की छात्रा है। एक आरोपी उसके स्कूल का ही छात्र है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़ से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/L9ReaRnoTk5GNaioqu4Hf8

यह खबर भी जरूर पढ़ें

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म : लगातार यौन शोषण से महिला हुई गर्भवती

Related Articles

Back to top button