गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, मिले 36 आवेदन, त्वरित निराकरण करने के निर्देश
नागरिकों ने पीएम आवास, मुआवजा राशि, आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कलेक्टर को सौंपा आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया।
कलेक्टर उइके ने आज जनदर्शन में 36 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम घटकर्रा के संतोष दास ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए कलेक्टर श्री उइके को आवेदन सौंपा। इसी प्रकार ग्राम कुकदा की नर्मदा बाई ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम छुईहा की एवन बाई ध्रुव ने पीएम आवास दिलाने के लिए, ग्राम कोपरा के वासुदेव साहू ने ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाने आवेदन दिया।
इसी तरह ग्राम तरीघाट की कांति बाई ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने, ग्राम पंचायत छुईहा के ओमकुमार पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त राशि दिलाने के लिए, ग्राम सहसपुर की सीताबाई साहू ने पीएम आवास योजना स्वीकृत कराने, ग्राम खुटेरी के आनंद राम सेन ने पीएम आवास की दूसरी किस्त की राशि दिलाने के लिए, ग्राम कुकदा के दुलार ध्रुव ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन सौंपा।
इस पर कलेक्टर श्री उइके ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











