ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे युवक रेलवे ट्रैक के पास खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मालगाड़ी को कुछ देर के लिए रोक दिया गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर शिनाख्त के प्रयास कर रही है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
अभनपुर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, नहीं हो सकी पहचान











