नाले में मिली युवती की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शुक्रवार को एक युवती की लाश नाले में मिली है। आशंका जताई जा रही है रेप के बाद युवती की हत्या की गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामला खैरागढ़ जिले के मोहरा पुलिस चौकी का है।

जानकारी के अनुसार मोहरा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में शुक्रवार सुबह एक लड़की की लाश नाले में राहगीरों ने देखी। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

                                                   Image Shocking content Remove

बताया जा रहा है कि लड़की ने सफेद रंग की टीशर्ट और नीले रंग का लोवर पहना हुआ है। वहीं पुलिस को मौके पर लड़की के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। युवती के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

पत्नी की हत्या कर शव दफना दिया, दो महीने पहले हुई थी शादी, पिता सहित 6 बेटे हिरासत में

Related Articles

Back to top button