विधायक रोहित साहू ने पाटसिवनी में किया सीसी रोड और टीन शेड का लोकार्पण, देवगुड़ी भवन का हुआ भूमिपूजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छुरा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने ग्राम पाटसिवनी में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान विधायक ने जहाँ नवनिर्मित बुनियादी ढांचों का लोकार्पण किया वहीं धार्मिक और सामाजिक महत्व के देवगुड़ी सामुदायिक भवन की आधारशिला भी रखी।

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक श्री साहू ने सीसी रोड और टीन शेड निर्माण का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया। यह टीन शेड ग्रामीणों के बैठने और विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी होगा जो धूप और बारिश में ग्रामीणों के लिए मददगार साबित होगा। इसके अलावा विधायक रोहित साहू ने देवगुड़ी सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस दौरान वे ग्राम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुए तथा भगवताचार्य पं कालेश्वर प्रसाद तिवारी के श्रीमुख से कथा का रसपान किया।

परंपराओं और संस्कृति का केंद्र

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवगुड़ी हमारी परंपराओं और संस्कृति का केंद्र है। इसके बनने से सामाजिक बैठकों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। हमारा लक्ष्य राजिम विधानसभा के प्रत्येक गांव को मुख्यधारा के विकास से जोड़ना है। पाटसिवनी में आज हुए ये कार्य विकास की इसी कड़ी का हिस्सा हैं। जनता की सुविधा और उनकी आस्था का सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता है। विधायक के आगमन पर ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि इन विकास कार्यों से गांव की सूरत बदलेगी।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर, जिला पंचायत सभापति लेखराज धुर्वा ,शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़मा हेमंत सिन्हा, भेषमति रूपसिंह साहू, जनपद सदस्य विष्णु नागेश, पंकज निर्मलकर, पुष्पा देवानंद सिन्हा, राजू साहू, पालेंद्र साहू, सरपंच चम्पेश्वर ध्रुव ,स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

विधायक रोहित साहू ने दी सौगात : खोपलीपठ धाम में साहू समाज के सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button