ब्रह्मलीन संत कवि पवन दीवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ब्रह्मलीन संत कवि पवन दीवान की आज नवमी पुण्यतिथि पर राजिम स्थित उनके ब्रह्मचर्य आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम के तहत ब्रह्मचर्य आश्रम के ब्रह्मचारी बटुकों द्वारा उनकी आत्मा शांति हेतु यज्ञ हवन आदि अनुष्ठान किया गया।

तत्पश्चात भजन गीत का आयोजन किया गया, जिसमें महंत रामसुंदर दास, समिति के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, अर्जुन नयन तिवारी, अरुण शर्मा, अरुण दीवान, अनिल तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा, केके पुराणिक, युवराज शर्मा सहित राजिम के अनेक नगरवासी एवं उनके शिष्य उपस्थित थे।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देने पहुंचे महंत रामसुंदर दास ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें राजिम जैसे तीर्थ और पवन दीवान के तपोभूमि में उपस्थित होने का अवसर प्राप्त हुआ। पवन दीवान ने संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए इस संस्था को स्थापित कर पूरे समर्पित भाव से छत्तीसगढ़ की सेवा की। वे विधायक, मंत्री और सांसद भी बने। तमाम पदों में रहने के बाद भी उनकी छत्तीसगढ़ी भावना से ओत-प्रोत निश्चल हंसी उनके परिचय का पर्याय थी। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।

भागवताचार्य होने के साथ ही साथ वे एक अच्छे कवि भी थे। उनकी स्मृतियों को सहेज कर रखने का प्रयास किया जाएगा। उनके द्वारा बनाए गये इस संस्थान में बटुकों को निशुल्क भोजन, शिक्षा, कर्तव्य किया था, उसे समिति पूरी तन्मयता के साथ करते हुए आगे बढ़ाएगी। मेरी भावभरी श्रद्धांजलि उनके प्रति समर्पित है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ कल्प मेला में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी, WRD की प्रदर्शनी में राजिम बैराज परियोजना का बनाया जीवंत मॉडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film