राजिम में पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, हादसे के बाद पिकअप पलटा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम क्षेत्र में पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हुई है। घटना के बाद बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में प्याज की बोरियां भरी हुई थी, जिसमें से कई बोरियेां को शरारती तत्वों द्वारा चोरी कर लिया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसाबांधा का रहने वाला योगेश कुमार वर्मा लाईनमैन सहायक का काम करता है। 21 मई की रात्रि लगभग 3.30 बजे योगेश सब स्टेशन कोपरा में लाईन सुधार कर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान ग्राम तर्रा जाने वाले मार्ग में यात्री प्रतिक्षालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घटना के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में योगेश घायल हो गया, उसके सिर, पैर, हाथ व सीने में चोंट लगी। योगेश को संजीवनी 108 की सहायता से पाण्डुका प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां उचित इलाज के बाद राजिम ले जाया गया। राजिम में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना के बाद पाण्डुका पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, देखिए वीडियो

 

Related Articles

Back to top button